#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मायके जाने की जिद में खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी की नाक काटी, जवाब में ननद की नाक काटने का आरोप

मायके जाने की जिद में खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी की नाक काटी, जवाब में ननद की नाक काटने का आरोप


ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी।ढखेरवा/पढ़ुआ, मायके जाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने गुस्से में पत्नी की नाक दांतों से काट ली। इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोगों पर पति की बहन की नाक काटने और मारपीट करने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

ढखेरवा गांव निवासी प्रीति कश्यप का अपने पति श्रवण कश्यप से मायके जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान श्रवण ने प्रीति की पिटाई की और उसकी नाक दांतों से काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर प्रीति के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष पर श्रवण की मां के साथ मारपीट करने तथा उसकी बहन मोनी कश्यप की नाक काटने का भी आरोप लगाया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक घरेलू विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

Related Articles

Back to top button