#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने किया पौधरोपण


  ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी।पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद खीरी में महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कैंप कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर अभियान को गति दी।

पौधरोपण के बाद एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। यह न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरित वातावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम“अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अपनी मां के सम्मान को व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास भी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button