उत्तर प्रदेशउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मुस्लिम लड़की लाओ,नौकरी पाओ,संकीर्ण व घृणित

मुस्लिम लड़की लाओ,नौकरी पाओ,संकीर्ण व घृणित

के सोशल मिडिया एक्स के ट्वीट के बारे में बसपा जिलाध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी के जनपद सहारनपुर के जनकपुरी चौक स्थित मंडल मंडल कार्यालय पर आज बसपा के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानोता ने बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी द्वारा सोशल मिडिया अकाउंट पर किये गए ट्वीट की जानकारी देते हुऐ बताया की बसपा सुप्रीमो ओर हमारी नेता बहन मायावती जी ने जो कुछ पोस्ट किया है वो बिलकुल उचित है उन्होंने इन शब्दों की कड़ी निंदा की है जिसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप का बयान समाज मे अराजकता का माहौल पैदा करने वाला है, ऐसे विधायक की सरकारी योजनाओं को बंद करके तुरंत जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। ताकि ओर कोई इस तरह की घिनोनी हरकते न कर सके
ज्ञात रहें की आज बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी द्वारा इस विषय पर अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए अपने सोशल मिडिया अकाउंट द्वारा ये ब्यान दिया गया है उन्होंने कहा है की
*’मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ, के ताज़ा संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ यूपी व उत्तराखण्ड सहित अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम देकर तथा उसके विरुद्ध क़ानून को अपने हाथ में लेकर साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशान्ति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मज़हब पर ख़तरा बन जाने का शरार्थी तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निन्दनीय। ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिये खुली चुनौती और ख़तरा हैं। इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुये कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें, यही व्यापक जन व देशहित में सही होगा।

Related Articles

Back to top button