बाइक बरामदगी के बाद SHO पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप, CCTV वीडियो से उठे कई सवाल

बाइक बरामदगी के बाद SHO पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप, CCTV वीडियो से उठे कई सवाल
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी: जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के एक मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बाइक बरामद होने के बाद थाना प्रभारी (SHO) ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये न देने पर SHO खुद पुलिस टीम के साथ पीड़ित की दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट व अभद्रता की।पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थाना प्रभारी कथित तौर पर दुकान के अंदर घुसकर उसका गिरेबान पकड़ते हुए और खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह थाने जाकर आत्महत्या कर लेगा।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एसपी से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि सिंगाही थाने में घूस न देने वाले फरियादियों को परेशान किया जाता है।नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सीसीटीवी वीडियो के दावे पर आधारित है।



