#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी ढकवा गांव में गौकशी के आरोपी के घर के पास जमीन में दबा मिला कथित गौमांस, क्षेत्र में मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी ढकवा गांव में गौकशी के आरोपी के घर के पास जमीन में दबा मिला कथित गौमांस, क्षेत्र में मचा हड़कंप

  ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में गौकशी के आरोपी के घर के पास जमीन में कथित रूप से दबा हुआ गौमांस मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गौरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस द्वारा जमीन से बरामद कथित गौमांस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button