कुम्भी गोला में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम, शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस कार्ड

कुम्भी गोला में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम, शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस कार्ड
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकरननाथ खीरी /कुम्भी गोला। शिक्षक समाज और व्यक्ति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों एवं उनके परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्र पंचायत सभागार कुम्भी गोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमन अरविन्द गिरी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कैशलेस कार्ड वितरित किए।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एक दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से शिक्षक एवं उनके परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्वस्थ और निश्चिंत रहने से शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा समाज को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख कुम्भी विमल वर्मा, रामगुलाम पांडे, के.के. शुक्ला, राम रछपाल, राम कुमार सिंह, राम नरेश तिवारी, सुरेश जायसवाल, राजेंद्र मिश्रा, गोपाल शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय पाल वर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



