एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान-2 के तहत गोला विधायक अमन अरविन्द गिरी ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान-2 के तहत गोला विधायक अमन अरविन्द गिरी ने किया वृक्षारोपण
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, खीरी। वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) के अंतर्गत संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान-2 के तहत मंगलवार को गोला रेंज के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, वसलीपुर ग्रंट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन अरविन्द गिरीने वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने वन महोत्सव अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, रामगुलाम पांडे ‘गुरु जी’, प्रधान ओमकार सिंह, प्रधान मनीष वर्मा, सभासद भोली गिरी, राजेंद्र मिश्रा, रामकुमार सिंह, राजू रावत, शेरा सिंह, अरविंद कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



