अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गोला पुलिस को मिली सफलता

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गोला पुलिस को मिली सफलता
ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी 06 जुलाई। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस टीम ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद फार्म के पास से मन्ना उर्फ इरशाद पुत्र कटोरी उर्फ मनीउल्ला, निवासी ग्राम भुडवारा, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गोला में मु0अ0सं0 270/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र तथा कांस्टेबल शिवचंद शामिल रहे।



