#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

गोला पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गोला पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। थाना गोला पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए आभूषण, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के निर्देशन में पुलिस टीम ने शनिवार तड़के बाकेगंज रोड स्थित विकास चौराहे के आगे से अर्जुन कुमार (30 वर्ष), निवासी पूर्वी दीक्षिताना, थाना गोला को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से ₹15,590 नकद, सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण तथा CP PLUS कंपनी का डीवीआर बरामद किया गया। बरामद सामान में अंगूठियां, मांगटीका, नथ, कंगन, कमरबंद, पायल, बिछिया, लॉकेट सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई को सुखदेव प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि उनका बड़ा बेटा और बहू परीक्षा देने बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर से नकदी, जेवरात और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गया। विवेचना के दौरान संदेह परिवार के ही सदस्य अर्जुन कुमार पर गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि तहरीर में ₹60,000 नकद चोरी होने का उल्लेख था, जबकि आरोपी ने लगभग ₹15,000 चोरी करना स्वीकार किया। वादी से आमने-सामने पूछताछ के बाद यह तथ्य भी स्पष्ट हो गया कि चोरी गई नकदी करीब ₹15,000 ही थी। इसके बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी

कांस्टेबल परीक्षित सैनी

कांस्टेबल अनुज सागर

कांस्टेबल पवन कुमार

Related Articles

Back to top button