मिशन सेफ फ्यूचर के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन बंद, 2 निजी बोलेरो सीज

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन बंद, 2 निजी बोलेरो सीज
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 8 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया। इनमें 2 निजी बोलेरो को फरधान थाने में सीज कर दिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि निजी वाहनों का उपयोग नियमों के विपरीत स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए किया जा रहा था।
एआरटीओ (प्रवर्तन) शांति भूषण पांडे ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी निजी वाहन से बच्चों का परिवहन कराया जाना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के परिवहन के लिए केवल वैध एवं मानक अनुरूप स्कूल वाहनों का ही उपयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।



