#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस को मिली सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

फरधान पुलिस को मिली सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जिला ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखदेव पुत्र सुरेश कुमार (20 वर्ष) तथा बब्लू पुत्र सुरेश कुमार (24 वर्ष) निवासी ग्राम चपरतला, थाना फरधान के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना फरधान में पंजीकृत मु0अ0सं0 221/2026 धारा 191(2), 115(2), 110 बीएनएस के तहत वारंट जारी था।

पुलिस ने दोनों को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल विमल कुमार एवं कांस्टेबल लालबहादुर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button