मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के अधिकार सीज़

मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के अधिकार सीज़
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर शासन की बड़ी कार्रवाई, जांच में फर्जी भुगतान और हस्ताक्षर का खुलासा
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन ने मरौरी ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के सभी वित्तीय और शासकीय अधिकार सीज़ कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों में फर्जी भुगतान, जाली हस्ताक्षर और वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है। इन गंभीर अनियमितताओं के चलते शासन ने तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि विकास कार्यों में निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। कई मामलों में बिना अनुमोदन कार्य कराए जाने और भुगतान में गड़बड़ी के प्रमाण मिले हैं।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में ब्लॉक के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। इनके खिलाफ भी जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद मरौरी ब्लॉक सहित पूरे जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।



