#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर तीतरो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी विकास चारण के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति कन्हैया पुत्र बलजोर सिंह, निवासी ग्राम ठोल्ला फतेहपुर, थाना तीतरों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस
बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना तीतरों पर मु.अ.सं. 81/26 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी:
01 अवैध 315 बोर तमंचा
01 जिंदा 315 बोर कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक विकास चारण,उप निरीक्षक अजयपाल,का. रवि पिप्पल,अमन सिंह, आदित्य कुमार शामिल रहे!

Related Articles

Back to top button