#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की टीम को बड़ी सफलता, दो चोरी की वारदातों का खुलासा; शातिर चोर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की टीम को बड़ी सफलता, दो चोरी की वारदातों का खुलासा; शातिर चोर गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना सरसावा प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे व निशानदेही पर दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चुटकी और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में फरार साथी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुरा मोड़ से ब्राह्मण माजरा निवासी ऋषभ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कृष्णा विहार कॉलोनी, बुढ़ेड़ा रोड और ग्राम सैदपुरा में अपने साथी के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी के जेवर और नकदी का आपस में बंटवारा किया गया था, जिसमें से अधिकांश रकम वह खर्च कर चुका है, जबकि बाकी सामान उसके साथी के पास है।

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर और अभ्यस्त अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button