#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कांवड़ यात्रा-2026: डीआईजी अभिषेक सिंह ने तैयारियों को लेकर परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, दिए कड़े निर्देश…..

कांवड़ यात्रा-2026: डीआईजी अभिषेक सिंह ने तैयारियों को लेकर परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, दिए कड़े निर्देश…..

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक  अभिषेक सिंह बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम मे, 25 जून 2026 को डीआईजी ने गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस वर्चुअल गोष्ठी में रेंज के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए।बैठक के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों और कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी कप्तानों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों का भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूरा कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए, परिक्षेत्र के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, कांवड़ियों की सुविधा और आम जनता की सहूलियत के लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट और डायवर्जन प्लान को समय रहते लागू करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम व प्रभावी उपयोग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह का तुरंत खंडन करने की बात कही गई। इसके साथ ही असामाजिक व अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के लिए खुफिया तंत्र (एलआईयू) को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। डीआईजी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Related Articles

Back to top button