#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर मे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 50 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार…..

सहारनपुर मे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 50 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार…..

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत यह कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व मे चिलकाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान परवेज पुत्र अय्यूब, निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम औरंगजेबपुर मार्ग पर स्थित मदरसे के पास से गिरफ्तार किया।
मौके पर अमियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इस बरामदगी के आधार पर थाना चिलकाना पर अपराध से संबंधित धारा में आरोपी के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें गोकशी और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले शामिल हैं। पुलिस अब इस अवैध धंधे से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स खरीददार और सप्लायर की सघन जांच कर रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, उपनिरीक्षक विकास तोमर, हेड कांस्टेबल अंकित पंवार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button