#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तालाब में मिले महिला के शव का एक सप्ताह में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

तालाब में मिले महिला के शव का एक सप्ताह में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने छाऊछ चौराहे के पास तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी एक सप्ताह के भीतर सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में पप्पू कश्यप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच की। जांच के दौरान मृतका की पहचान छाऊछ चौराहे पर पान-मसाला की दुकान चलाने वाली आरती देवी के रूप में हुई।

मृतका के पिता नत्थालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री आरती देवी अपने पति से अलग होकर दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू कश्यप उनकी बेटी को लगातार परेशान करता था और गलत नियत रखता था। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी भी देता था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर पी.के. इंटर कॉलेज ग्राउंड के पीछे स्थित बाग से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका की टी-शर्ट भी बरामद की गई, जिसे घटना के बाद छिपा दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक रमेश कुमार कनौजिया, कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल अमर कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक दीक्षित की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button