#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
बड़े मंगल पर पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में हुआ भव्य भंडारा 🚩

बड़े मंगल पर पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में हुआ भव्य भंडारा 🚩
लखीमपुर खीरी, 23 जून 2026। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय खीरी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं संकटमोचन हनुमान जी की आरती कर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की।
भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा लोगों ने बड़े मंगल के इस आयोजन की सराहना की।
बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य ने सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को और मजबूत किया।



