#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 भेड़ बरामद, 6 गिरफ्तार एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने किया खुलासा…

सहारनपुर अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 भेड़ बरामद, 6 गिरफ्तार एसपी ग्रामीण मयंक पाठक  ने किया खुलासा…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के थाना नकुड़ पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 15 भेड़ें, 5 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़ेड़ा निवासी संजय की 31 भेड़ों की लूट तथा ग्राम मलकपुर निवासी राकेश कुमार की भैंस चोरी के मामलों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अम्बेहटा-गंगोह मार्ग पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब अंसारी, नबीहसन उर्फ सुक्का, प्रदीप, छोटू उर्फ छोटन, सलीम और मोहित के रूप में हुई है।कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

घटना का विवरणः –
1.वादी श्री संजय पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम नल्हेडा थाना नकुड जनपद सहारनपुर के द्वारा दिनांक 16.06.2026 को थाना नकुड पर मु0अ0स0 330/26 धारा 305(ए) बीएनएस  बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी के बाड़े से 31 भेड़े चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दर्ज कराया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 305(ए) बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 127(7), 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी थी।
2.वादी श्री राकेश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मलकपुर थाना नकुड जिला सहारनरपुर द्वारा दिनांक 21.05.26 को थाना नकुड पर मु0अ0सं0 290/26 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर बाबत वादी के घेर से वादी की भैंस चोरी  कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था ।
पुलिस कार्यवाहीः – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटनाओं का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा अतिरिक्त निरीक्षक श्री सुभाष चन्द के कुशल नेतृत्व में गस्त/ चैकिंग के दौरान चौकी अम्बेहटापीर प्रभारी उ0नि0 श्री देवेन्द्र अधाना द्वारा मय पुलिस फोर्स के स्वात टीम एवं एसओजी टीम व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर दिनांक 23.06.2026 को अभियुक्तगण 1.शोयेब अंसारी पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, 2.नबी हसन उर्फ सुक्का पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला रैदासपुरी गांधीनगर कस्बा बनत थाना कोतवाली शामली जिला शामली, 3.प्रदीप पुत्र सुगना निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, 4.छोटू उर्फ छोटन पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड 5.सलीम पुत्र भूरा निवासी वार्ड न0 14 पठान चौक मौहल्ला बाजीगारान डासना थाना वेबसिटी जिला गाजियाबाद 6.मोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड व इनके एक साथी को अम्बेहटा गंगोह मार्ग पर रोकने का प्रयास किया गया तो, एक बदमाश के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया एंव शेष उपरोक्त 06 अभियुक्तगण को ग्राम अम्बेहटी के पास से घेर घौटकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 15 रास भेड़, 5,000/- रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी एंव 01 स्प्लेन्डर प्लस मोटरसाईकिल बरामद हुई । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर  मु0अ0सं0 330/2026 में धारा 317(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी एवं मु0अ0सं0 290/26 में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना नकुड पर मु0अ0सं0 339/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा एक स्वर में बताया गया कि हम सभी ने मिलकर दिनांक 15/16.06.2026 की रात्रि में ग्राम नल्हेडा के जंगल में एक बाडे से 20 भेड को को चोरी कर लिया थातथ सभी भेड़ो को छोटे हाथी में भरकर हम लोग मुण्डलाना के जंगल में ले गये थे जहां हमने इन भेडो को छिपा कर रखा था तथा जिसमें से हमने 05 भेडें बेच दी थी तथा बेची गयी 05 भेडो के पैसो से एक नई स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल खरीदी थी। जो भेड़ पुलिस द्वारा हमारे पास से मिली हैं उन्हें आज हम करनाल हरियाणा में बेचने जा रहे थे कि तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। अभियुक्त शोयेब अंसारी ने बताया कि मैनें अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब एक महीना पहले ग्राम मलकपुर से एक भैंस भी चोरी की थी, जिसे मैंने इसी छोटे हाथी में लाधकर ईद से पहले चलते फिरते व्यापारी को 50,000/- रूपये में बेच दी थी। जिसमें से मेरे हिस्से में केवल 10,000/- रूपये आये थे। पुलिस द्वारा जो 5,000/- रूपये मुझसे मिले है यह चोरी गयी भैंस को बेचकर प्राप्त किये गये रूपयों में से है बाकी 5,000/- रूपये मुझसे खर्च हो गये है। तथा मैंने अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब डेढ महीना पहले ग्राम हरजौली जट्ट मंगलौर जिला हरिद्वार से रात्रि में इसी छोटे हाथी से दो भैंस और चोरी की थी जिन्हे मेरे एक अन्य साथी ने ईद से पहले चलते फिरते व्यापारी को एक लाख रूपये में बेच दिया था जो सभी पैसे अभी तक मेरे साथी के ही पास ही हैं । हमरा साथी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने में सफल रहा। आज पुलिस पर फायरिंग करके भाग गया है, (उक्त 2 भैंस चोरी के सम्बन्ध में थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड पर मु0अ0स0 271/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.शोयेब अंसारी पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड,
2.नबी हसन उर्फ सुक्का पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला रैदासपुरी गांधीनगर कस्बा बनत थाना कोतवाली शामली जिला शामली,
3.प्रदीप पुत्र सुगना निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड,
4.छोटू उर्फ छोटन पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
5.सलीम पुत्र भूरा निवासी वार्ड न0 14 पठान चौक मौहल्ला बाजीगारान डासना थाना वेबसिटी जिला गाजियाबाद
6.मोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
बरामदगी का विवरणः-
 चोरी की गयी 15 रास भेड़,
 5000/- रूपये नकद (मु0अ0सं0 290/26 से सम्बन्धित)
 घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी,
 एक स्प्लेन्डर प्लस मोटरसाईकिल (भेड़ बेचकर ली गयी )
अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 330/26 धारा 127(7)/310(2)/317(3) बीएनएस
मु0अ0सं0 339/26 धारा  191(2)/191(3)/190/109(1) बीएनएस
अभियुक्त शोएब का आपराधिक इतिहास
शोयेब अंसारी पुत्र उमरद्दीन के विरूध  मु0अ0सं0 290/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.अतिरिक्त निरीक्षक श्री सुभाष चन्द थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
2.निरी0 राजीव सक्सेना प्रभारी एसओजी जनपद सहारनपुर
3.उ0नि0 देवेन्द्र अधाना थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
4.उ0नि0 नीरज पंवार   प्रभारी स्वाट जनपद सहारनपुर
5.उ0नि0 अक्षय शर्मा  स्वाट टीम जनपद सहारनपुर
6.उ0नि0 रनवीर शर्मा थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
7.है0कां0 सोनू शर्मा, सर्विलांस सैल सहारनपुर,
8.है0कां0 आकाश कुमार नेहरा सर्विलांस सैल सहारनपुर,
9.है0का0 अमरदीप स्वाट टीम
10.है0का0 हरेन्द्र स्वाट टीम
11.है0का0 जोगेन्द्र स्वाट टीम
12.है0का0 मनदीप स्वाट टीम
13.है0का0 अमित चिकारा स्वाट टीम
14.है0का0 अमित पंवार स्वाट टीम
15.है0का0 वसीम स्वाट टीम
16.है0का0 संदीप स्वाट टीम
17.है0का0 258 अजीत मलिक थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
18.है0का0 892 अजय राठी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
19.है0का0 650 वरणकार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
20.है0का0 643 दीपक कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
21.का0 1259 विनीत तोमर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर,
22.का0 2018 सन्दीप कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
23.का0 गौरव राठी स्वाट टीम
24.का0 अमित चौधरी स्वाट टीम
25.का0 विक्रांत तेवतिया  स्वाट टीम

Related Articles

Back to top button