मारपीट और बलवा मामले के दो वांछित गिरफ्तार, तमंचा व सरिया बरामद

मारपीट और बलवा मामले के दो वांछित गिरफ्तार, तमंचा व सरिया बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना तीतरों पुलिस ने मारपीट और बलवा के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सरिया, एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को ग्राम पापड़ी और आसफगढ़ के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद मारपीट और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना तीतरों पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शेरुद्दीन और सुग्गन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया तथा अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।



