जेकेएसएस का तीसरे दिन भी चला तराई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं जानकर समाधान करने का दिया भरोसा।

जेकेएसएस का तीसरे दिन भी चला तराई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं जानकर समाधान करने का दिया भरोसा।
तराई वासियों की जन समस्याओं के साथ जुड़ना चाहता है। जेकेएसएस
रिपोर्ट,अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत
जनपद के विकासखंड पूरनपुर तहसील कलीनगर क्षेत्र के तराई में जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्र के गांव में रहने वाले लोगों की स्थिति का जायजा लिया गया शुक्रवार शनिवार को दूसरे तीसरे दिन लगातार जन कल्याण सुरक्षा संघ की कार्यालय/जिला व्यवस्थापिका ममता राजभर ने क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों का भ्रमण करके लोगों से संपर्क साधा है और गांव में रहने वाले लोगों की स्थिति का जायजा लिया तथा जेकेएसएस के उद्देश्यों एवं कार्यों को जानता के बीच विस्तार से बताया एवं सभी धर्मो जातियों के लोगों को संस्था से जोड़ने का आवाहन किया संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि संस्था हमेशा युवाओं एवं महिलाओं के सम्मान को लेकर बहुत ही चिंतित रहता है और हमेशा उनको आगे लाकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके एकजुटता का संदेश देकर जेकेएसएस के बैनर तले सभी वर्गों को एक साथ लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है इसी को लेकर तराई क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा महिला बिग को संस्था से जोड़ना चाहते है उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करना चाहते है इसी को लेकर यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।



