#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस-मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश के पैर में लगी गोली, तमंचा व बाइक बरामद, एक साथी फरार।

पुलिस-मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश के पैर में लगी गोली, तमंचा व बाइक बरामद, एक साथी फरार।

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अहसान पुत्र असगर निवासी भन्हेड़ा खास, थाना देवबंद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दीवालहेड़ी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने के बाद दोनों खेतों की ओर भागे और पुलिस पर दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अहसान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौके से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर (नंबर 76A) है और उसके खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गौकशी के एक मामले में वांछित भी चल रहा था।

Related Articles

Back to top button