सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व चरस बरामद….

सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व चरस बरामद….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। थाना नकुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान किशोरी लाल गाँधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पास से दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ईश्वर चौधरी निवासी ग्राम गदरहेडी, सरसावा और टिन्कू उर्फ कौशेन्द्र निवासी ग्राम नैनखेडा, रामपुर मनिहारान के रूप में हुई है। पुलिस और आबकारी टीम ने अभियुक्तों के कब्ज़े से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है।
मादक पदार्थ: 3.761 किलोग्राम अवैध गांजा और 216 ग्राम चरस।
अन्य उपकरण: नशा तोलने के लिए 01 इलेक्ट्रॉनिक काँटा और पैकेजिंग पॉलीथीन।
नकदी: 5730/- रुपये नगद।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे की गई इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नकुड़ पर अपराध से संबंधित धाराओं मे एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर पूरा मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों को कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



