#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 115 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 115 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में  ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के अनुपालन में थाना सदर बाजार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रेलवे अस्पताल के पास से दबोचे गए इस अभियुक्त की पहचान अलीशान उर्फ लिल्ला पुत्र रफीक, निवासी मौहल्ला धौबीवाला, थाना मण्डी के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पूर्व में भी सहारनपुर के अलग-अलग थानों में नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button