#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद…

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद…

विशेष रिपोर्टमो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम सबरीपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक पहुंचने पर बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान ईनाम पुत्र बाबू निवासी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है।उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।वहीं उसका साथी अनीस पुत्र नसीम उर्फ बेला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक रस्सी, तीन छुरे, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी, गुंडा एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button