उत्तर प्रदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पूजा किन्नर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जमशेद उर्फ महुआ किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

पूजा किन्नर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जमशेद उर्फ महुआ किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जमशेद उर्फ महुआ किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूजा किन्नर ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।
शिकायती पत्र मे पूजा किन्नर ने कहा कि जमशेद उर्फ महुआ किन्नर पिछले 25 सालो से उनकी पुश्तैनी गददी पर घात लगाये गैठा है और तरह तरह से उन्हें फंसाने और मानसिक स्थिति खराब करने में लगा है।
पूजा किन्नर ने कहा कि फर्जी किन्नर जमशैद ने उनके खिलाफ कुतुबशेर थाने से जो मुकदमा दर्ज कराया वो पूरी तरह से फर्जी है। उसने ये अधिकारियों को गुमराह करके कराया है जबकि हमारे खिलाफ कोई भी केस किसी प्रकार का किसी थाने पर नही है। जो भी केस है सब इसी ने किये है जो सब झूठे है।
पूजा किन्नर ने कहा कि जिला प्रशासन ने झूठी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अर्जित की गई 9 संपत्तियों समेत दो स्कूटी को कुर्क किया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 74 लाख रुपये आकी गई है,
पूजा किन्नर ने कहा कि जमशेद उर्फ महुआ किन्नर की जांच की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button