#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मोहर्रम के जुलुस ओर ताजिया को शांतिपूर्ण ओर सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए पुलिस ने किया गलियों व जुलुस मार्गो का निरिक्षण….!

मोहर्रम के जुलुस ओर ताजिया को शांतिपूर्ण ओर सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए पुलिस ने किया गलियों व जुलुस मार्गो का निरिक्षण….!

*थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर गलियों व ताजिया मार्गो ओर इमामबाड़ा तक जाने वाले रास्तों का लिया जायजा….!

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना मिर्ज़ापुर कस्बे मे आयोजित होने वाले आगामी मोहर्रम की मजलिसों एंव मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर इमामबाड़ा प्रांगण मे शिया समुदाय के लोगो के साथ एक बैठक आयोजित करते हुए कहा कि मोहर्रम आस्था ओर अनुशासन का पर्व है जिसे परंपरागत रूप से शांति ओर सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है! उन्होंने अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है! बैठक के बाद थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने शिया समुदाय के ताजियादारों के साथ मिलकर भारी पुलिस टीम के साथ मिर्ज़ापुर कस्बे के इमामबाड़ा से शुरू होकर कस्बे की मुख्य गलियों से होकर निकलने वाले मोहर्रम के जुलुस ओर ताजिया जुलुस के प्रस्तावित मार्ग का गहन निरिक्षण किया गया है! इस दौरान मार्ग पर मौजूद ईंट, पत्थर ओर अन्य अवरोधो को हटाने के निर्देश दिए गए साथ ही विद्युत तारों और अन्य सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया! इस दौरान पुलिस ने ताजियादारों से स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए स्वयंसेवक टीम गठित करने के निर्देश दिए! पुलिस प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी का भरोसा दिलाया है! इस दौरान उनके साथ शिया समुदाय के नासिर अल्वी, अकबर अल्वी, आबिद अल्वी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें!

Related Articles

Back to top button