#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 4.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार….

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 4.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 4.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी आरिफ पुत्र अख्तर निवासी रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार उत्तरकाशी निवासी सूरतदास ने 26 मई को मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरिफ और उसके साथी महबूब ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे 4.30 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रजपुरा अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button