थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया, कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद

थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया, कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन मे नशा तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. मौ0 अहमद पुत्र फाजिल निवासी इस्लामाबाद, गली नंबर 2 खुदाना थाना मंडी व 2.शौकीन उर्फ तौसीऩ पुत्र समीम निवासी नई बस्ती हलालपुर थाना कोतवाली देहात को परवेज की आरा मशीन वाले चौराहे से आगे 62 फुटा रोड की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार नशातस्करो के कब्जे से कुल 230 ग्राम अवैध चरस (मौ0 अहमद उपरोक्त से 210 ग्राम अवैध चरस व शौकीन उर्फ तौसीन से 110 ग्राम अवैध चरस) बरामद हुई बरामदगी के आधार पर नशातस्करो के विरूद्ध थाना मण्डी में एनडीपीसीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया नशातस्करो मौ0 अहमद व शौकीन उर्फ तौसीन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार नशातस्करो के विरूद्ध क़ानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। नशातस्कर शौकीन उर्फ तौसीऩ का 4 के करीब मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज़ है नशातस्कर मौ अहमद का लम्बा चौड़ा अपराधिक इतिहास है जिस लगभग 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा है0का0 धीरज मावी है0का0 कपिल कुमार है0का0 विपिन राणा शामिल रहे।



