#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

निहंग सिखों पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…

निहंग सिखों पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर तहलेड़ी के पास मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर के बाद निहंग सिख हरकीरत सिंह और उनके भाई प्रभजोत सिंह निवासी नकुड़ पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।घायलों को उपचार के लिए एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हरकीरत सिंह के हाथ की हड्डी टूटने सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें बताई गई हैं। सिंह वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक टिंकू अरोड़ा ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि निहंग सिखों पर हमला सिख समाज की आत्मा पर हमला है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार मनजोत सिंह ने कहा कि सिख समाज हमेशा सर्वधर्म सद्भाव और सेवा की भावना के साथ कार्य करता है, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सिख समाज शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सरदार साहब सिंह, सरदार गिन्नी सिंह, सरदार भगत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह और सरदार गुरप्रीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button