खनन माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा – रात के अँधेरे मे सड़को पर दौड़ रहे अवैध डंपरों का खेल बेनकाब

खनन माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा – रात के अँधेरे मे सड़को पर दौड़ रहे अवैध डंपरों का खेल बेनकाब
थाना चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार-पांच ट्रक सीज, खनन तंत्र में मचा हड़कंप
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवैध खनन के खिलाफ चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है – बिना वैध खनन परिपत्रों के खनिज सामग्री का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और नियमों को धता बताने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया – जबकि पांच ट्रकों को सीज किया गया है- खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे की तहरीर पर थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ वाहन स्वामी, चालक तथा बरथा क्षेत्र के क्रेशरों से जुड़े लोग मिलकर अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे – मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की – आज थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने हमजा, उजैर, इरतजा और मारूफ को गिरफ्तार कर लिया है -पुलिस का कहना है कि अवैध खनन केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि पर्यावरण और सरकारी संसाधनों पर सीधा हमला है – इस कार्रवाई के बाद खनन कारोबार से जुड़े अवैध तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है- पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


