#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

शादी का झांसा देने वाला और यूवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देने वाला और यूवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा को फतेहपुर पुलिस ने दबोच लिया है। दतौली मुगल गांव निवासी आरोपी पर युवती को शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

एसएसपी अभिनन्दन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस ने उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित होटल मूनराइज में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। आरोपी मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा निवासी दतौली मुगल को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी मुरतजीम को कोर्ट ने जेल भेज दिया हैं पुलिस का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उपनिरीक्षक अमित सोनी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार,हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार ने टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

Related Articles

Back to top button