#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना जगतपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना जगतपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
रायबरेली 04 जून 2026
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा थाना जगतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, बैरक, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख रखाव, महिला एवं साइबर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्ण निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।



