एविएशन फ्यूल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

एविएशन फ्यूल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तीन यूनिटों की संयुक्त कार्रवाई से बुझी आग
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नेशनल हाईवे गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस कंट्रोल रूम सहारनपुर में हड़कंप मच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में थाना फतेहपुर से वॉटर मिस्ट यूनिट, थाना मिर्जापुर से वॉटर टेंडर और बेहट रोड फायर स्टेशन से वॉटर बाउज़र को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। सबसे पहले मौके पर पहुंची वॉटर मिस्ट यूनिट ने फोम का प्रयोग कर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। कठिन प्रयासों और टीमवर्क से फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
बताया गया कि ट्रक संख्या HP 69 5974 भटिंडा से देहरादून एयरपोर्ट के लिए एविएशन फ्यूल लेकर जा रहा था। हादसे में ट्रक के केबिन और टायर क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन पूरा टैंकर सुरक्षित बचा लिया गया।



