उत्तर प्रदेशदेश विदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एक वारंटी सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत अभियान जारी

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एक वारंटी सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत अभियान जारी

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार सघन चेकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक वारंटी सहित कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना जनकपुरी मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में गश्त और चेकिंग के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक उर्फ काका पुत्र इसमपाल निवासी अर्पित विहार, सोनू पुत्र फौजीराम निवासी अर्पित विहार, रोहित पुत्र नफे सिंह निवासी अर्पित विहार, अनीस पुत्र नसीम निवासी सड़क दूधली, सोकिन पुत्र नसीम निवासी सड़क दूधली तथा तोसिफ पुत्र नसीम निवासी सड़क दूधली शामिल हैं। इन सभी को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक वांछित वारंटी अभियुक्त वज़ीर पुत्र लतीफ निवासी ग्राम छज्जूपुरा, थाना जनकपुरी, जिला सहारनपुर को भी न्यायालय सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कसाना, उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मोनिका यादव, हेड कांस्टेबल 735 सूरज, हेड कांस्टेबल 1281 मनोज, कांस्टेबल 1766 मोहन कुमार, हेड कांस्टेबल 610 विपिन राणा एवं कांस्टेबल 249 बबीता शामिल रहे। थाना जनकपुरी पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई और मिशन शक्ति अभियान के तहत सक्रियता की सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button