#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

गांव की समस्या – गांव में समाधान चौपाल में अधिकारियों को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं।

गांव की समस्या – गांव में समाधान चौपाल में अधिकारियों को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जागरूकता/विधिक साक्षरता शिविर में जनता को उनके अधिकारों को किया जागरूक।
स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं-राष्ट्रीय महासचिव

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार पीलीभीत
सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा गांव-गांव में चलाए जा रहे गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा गांव में चौपाल लगाकर निस्तारण कराया जा रहा है।
जनपद के विकासखंड पूरनपुर तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम बूंदीभूड़ एवं बंदरभोज में शनिवार दोपहर बाद सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा दोनों गांवों में अलग – अलग गांव की समस्या – गांव में समाधान चौपाल कार्यक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर लगाएं गए संयुक्त दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि अरुण क्रान्ति यशोदास अपर सिविल जज सीनियर डिविजन/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत को ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाई ग्राम बूंदीभूड़ चौदह नंबर के बेबी अधिकारी उर्मिला कृष्णा अशोक विश्वास सुरेन्द्र गोड सुपद सरकार ने गांव में विद्यालय न होने से सात किलोमीटर जंगल से होकर विद्यार्थियों को स्कूल जाना पड़ता है टाइगर की वजह से पढ़ाई नहीं हो रही है गांव में विद्यालय न होने की शिकायत की गांव में हैंडपंप न होने से दूषित पानी पीना पड़ रहा है हैंडपंप न होने की एवं गांव में गंदगी बिजली पानी स्वास्थ सुविधा न मिलने सफाई कर्मी न आने सड़क अस्पताल न होने आंगनबाड़ी गांव में विकास कार्य व सरकारी सुविधा न मिलने तथा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें की है राजस्व विभाग विकास विभाग से संबंधित विभाग के अधिकारियों के न होने के कारण समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका ग्राम बंदरभोज सुंदर नगर के पूर्व प्रधान रामउग्रह ने राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायत की प्रभु नाथ ने अंबेडकर पार्क से गांव के लिए जाने वाले टूटा पड़ा मार्ग की शिकायत की गांव के कई लोगों ने मौखिक रूप से गांव में सफाई न होने विकास न होने पूर्ण रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलाना पेयजल व्यवस्था ज्यादातर राजस्व विभाग एवं विकास से संबंधित शिकायतें की है स्वास्थ्य विभाग महिला कल्याण विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया राजस्व विभाग विकास विभाग विद्युत विभाग पशुधन पालक विभाग आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिसकी वजह से जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका अरुण क्रान्ति यशोदास अपर सिविल जज सीनियर डिविजन/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने जनता को न्यायिक महिला अधिकारों एवं सरकारी योजना के विषय में जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कानूनी कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है  उन्होंने गिरफ्तारी से संबंधित कानूनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को बिना उचित कारण एवं कानूनी प्रक्रिया का पालन किए गिरफ्तार नहीं कर सकती गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताना तथा उसके परिवार को सूचना देना कानूनन आवश्यक है महिलाओं की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में महिलाओं की गिरफ्तारी सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले नहीं की जा सकती। विशेष परिस्थितियों में सक्षम न्यायिक अनुमति के साथ ही ऐसी कार्रवाई की जा सकती है उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान की रक्षा करना कानून की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अंत में कहा कि सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत ही अच्छा जनता के प्रति कार्य कर रहे हैं जो जगह-जगह गांव में इस तरह के शिवरों का आयोजन कर जनता के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं यह भी एक सच्ची समाज सेवा है।
ब्रहमपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेकेएसएस ने अपने संबोधन में कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ हमेशा समाज के गरीब पिछड़े अपेक्षित व कमजोर वर्ग के लोगों की हर संभव मदद एवं उनको ऊपर उठने का हमेशा प्रयास करता है इस तरह के कार्यक्रमों एवं शिविरों के माध्यम से जनता को हर पहलू पर जागरूक करने का काम करता है उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों के कल्याण के लिए कई प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा आवास और शहरी विकास स्वास्थ्य और चिकित्सा महिला एवं बाल कल्याण सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना आयुष्मान भारत किसान सम्मन निधि उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की चर्चा की है।
शालिनी गुप्ता एएलएडीसी ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है जब वे अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कानूनी सुरक्षा उपायों से भली-भांति परिचित हों  उन्होंने महिलाओं को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने वाले पॉश (POSH) अधिनियम, 2013 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वह कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है शिविर में उपस्थित महिलाओं को दहेज निषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दहेज लेना एवं देना दोनों ही कानूनन अपराध हैं उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव जेकेएसएस ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ के द्वारा गांव की समस्या गांव में समाधान एवं अन्य शिवरों का आयोजन जनता के लिए बहुत ही अच्छा कार्य है लेकिन स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है इसी लिए जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार प्रतुल सिंह महिला कल्याण विभाग डॉ. स्वाति श्रीवास्तव डॉ. अजय कुमार गुप्ता कोमल स्वास्थ्य विभाग वेद प्रकाश लेखपाल सुमन गुप्ता डीएलएसीएस सियाराम वर्मा डीसीएलएडीसी आमोद पांडेय पीएलबी विपिन बाबू जितेंद्र कुमार बाबू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह जिला सचिव शिव कुमारी जिला सचिव महिला रामउग्रह तहसील संरक्षक कलीनगर सोनम प्रजापति तहसील प्रभारी महिला कलीनगर मनप्रीत सिंह तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर भूपराम पासवान तहसील सचिव कलीनगर प्रभु नाथ न्याय पंचायत महासचिव जमुनिया अजय कुमार प्रजापति ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य पूरनपुर बेबी अधिकारी ग्राम अध्यक्ष महिला बूंदीभूड़ चौदह नंबर संजीव कुमार पासवान ग्राम अध्यक्ष खासपुर जयवीर सिंह ग्राम अध्यक्ष बंदरबोझ सर्वजीत सिंह ग्राम संरक्षक बूंदीभूड़ रामचंद्र ग्राम अध्यक्ष बूंदीभूड़ राधिका देवी ग्राम अध्यक्ष महिला बंदरभोज रीता देवी ग्राम सचिव महिला बंदरभोज ममता राजभर ग्राम कार्यकारी अध्यक्ष महिला बूंदीभूड़ ग्राम महासचिव राज कपूर पूजा मिस्त्री दीपाली राय शांति मंडल रेखा मंडल अनीमा गोलदार रमा सरकार मोलिना विश्वास मीना सरकार जयंती सरकार वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार सिंह सहित आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार पाण्डेय पीएलबी ने किया।

Related Articles

Back to top button