उत्तर प्रदेशदेश विदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल

पुरनपुर/ पीलीभीत  – सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव पताबोझी निवासी सुधामा (36) पत्नी श्रीकृष्ण अपने पति के साथ बाइक से जनपद लखीमपुर खीरी के भीरा स्थित रिश्तेदारी में जा रही थीं। उसी दौरान ग्राम शेरपुर बत लइया थाना कटरा, जिला शाहजहाँपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कालीचरन, जो टावर देखने का कार्य करते हैं, भी बाइक से वहां से गुजर रहे थे।

बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे जब दोनों बाइकें जोगराजपुर महादेव पुलिया के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज रफ्तार में दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण सुधामा पत्नी श्रीकृष्ण को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button