उत्तर प्रदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन ने दीप पैलेस होटल में धूमधाम से मनाया दीपावली समारोह

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन ने दीप पैलेस होटल में धूमधाम से मनाया दीपावली समारोह

रायबरेली 20 अक्टूबर 2025

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन द्वारा होटल दीप पैलेस में दीपावली समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष तारिक़ ख़ान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुशासन समिति के सदस्य मनीष निगम, वरिष्ठ सदस्य सर्वजीत सिंह नारंग, आलोक श्रीवास्तव एवं पूर्व अध्यक्ष शक्ति ओझा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर संरक्षक एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद अयाज़ ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और विकास पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष शक्ति ओझा ने अपनी कविता एवं मिमिक्री प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया। वरिष्ठ संरक्षक अजमी जमाल ने भी प्रेरणादायक संबोधन दिया, वहीं नारंग सर ने अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया।

आलोक श्रीवास्तव ने मनोरंजक खेलों के माध्यम से सभी सदस्यों को उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सम्मिलित किया। इसी के साथ इंजीनियर अंकुर गुप्ता की पुस्तक “सच्चाई – डिजिटल युग की असर स्क्रीन का” का विमोचन भी किया गया। अंकुर गुप्ता ने पुस्तक वाचन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को अपनी पुस्तक के विषय में अवगत कराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष तारिक़ ख़ान, उपाध्यक्ष पवन विक्रम, महासचिव हिमांशु धानुक, कोषाध्यक्ष देशराज तथा संगठन मंत्री धर्मेंद्र वर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के उपरांत अध्यक्ष तारिक़ ख़ान ने सभी सदस्यों को दीपावली गिफ्ट प्रदान किए। ओपन माइक पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष उपहार दिए गए। लकी ड्रा में नारंग सर एवं संदीप सर ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीते, जबकि तीसरा पुरस्कार अनूप सर (टैली अकादमी) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हर्षोल्लास एवं सौहार्द के माहौल में शानदार भोजन के साथ हुआ।

इम्तियाज खान मंडल ब्यूरो चीफ

Related Articles

Back to top button