पुलिस को गोकशी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को गोकशी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने गोकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो गौवंशीय पशु अवशेष और एक सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद की है।
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और गोकशी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना गागलहेड़ी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया
पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान पशु पीठ मैदान कस्बा गागलहेड़ी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला कुरेशियान थाना गंगोह, सावेज पुत्र हामिद निवासी मोहल्ला कुरेशियान थाना गंगोह, फूल मियां पुत्र खुर्शीद निवासी बैरून कोटला थाना देवबंद तथा असलम पुत्र अल्ताफ निवासी भूरी बांस कस्बा कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से यूपी 11 बीक्यू 8486 नंबर की सफेद क्रेटा कार बरामद की, जिसमें 50 किलो गौवंशीय पशु अवशेष मिले। बरामदगी के आधार पर थाना गागलहेड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 151/2026 धारा 3/5क/8 गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



