#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशगोमतीधर्मपर्यावरणपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

संपादक- पंकज कुमार सिंह

माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

लखनऊ / पीलीभीत- माँ गोमती के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उद्गम क्षेत्र में जलस्तर वृद्धि को लेकर गोमती दर्शन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने पीलीभीत के जिलाधिकारी श्री Gyanendra Singh से भेंट कर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान संस्था के संयोजक एडवोकेट अनुराग पांडे, अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डू पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर माँ गोमती के पुनरुद्धार एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। संस्था ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नदी संरक्षण को लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जनमानस में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

बैठक में माँ गोमती के उद्गम स्थल फुलहर झील में जलस्तर वृद्धि, वेटलैंड्स संरक्षण, तटीय क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा शारदा नहर के जल को उद्गम स्थल से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए माँ गोमती की अविरल धारा बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि नदी किनारे बने हरियाली पट्टों को निरस्त कर प्रशासन की देखरेख में व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। इसके अतिरिक्त बेसिन क्षेत्र से निकाली जा रही मिट्टी के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्राचीन जलस्रोतों के चिन्हीकरण तथा नदी में प्लास्टिक एवं अपशिष्ट न डालने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जनसहभागिता आधारित संरक्षण अभियान को आवश्यक बताया और समन्वित कार्यवाही का आश्वासन दिया। गोमती दर्शन संस्था ने कहा कि माँ गोमती केवल एक नदी नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक धरोहर हैं, जिनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


📢 SvasJsNews — जनता की आवाज, सच के साथ

Related Articles

Back to top button