14 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहेंगी 12 पुत्रों की झांकियां

14 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहेंगी 12 पुत्रों की झांकियां
इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ
रायबरेली, 12 नवंबर 2026
अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा (रजि.) द्वारा आगामी 14 नवंबर 2026 को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आज कैपिटल सिनेमा के सामने महासभा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
महासभा के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भव्य स्वरूप के साथ उनके 12 पुत्रों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अतिरिक्त अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा का उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के आदर्शों, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। समस्त चित्रांश बंधुओं एवं नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता डा0 विजय श्रीवास्तव एवं संचालन दिनेश श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के डा0 बी.एस. सक्सेना, रविन्द्र श्रीवास्तव, डा0 बद्रीनाथ श्रीवास्तव, डा0 रमेश श्रीवास्तव, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ‘काजू’, राजू श्रीवास्तव, सुरेन्द्र दयाल श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव एडवोकेट, दीपक श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, यशराज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सभासद, पवन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, ओमानन्द श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सोमेश श्रीवास्तव, रविकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे।



