#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम की अध्यक्षता में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायबरेली-12 नवम्बर 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम पंचायत विकास योजना (जी०पी०डी०पी०), अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, डिजीटल लाइब्रेरी सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र के अधिक संख्या में आवेदन लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण करते हुए पात्र आवेदकों को समय से प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकासपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराया जाए। आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह सहित पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button