#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छठ महापर्व को लेकर गोला नगर पालिका ने तेज की तैयारियां, पालिकाध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर गोला नगर पालिका ने तेज की तैयारियां, पालिकाध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण

साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ। खीरी  छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अधिकारियों के साथ पवित्र तीर्थ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे घाटों की साफ-सफाई समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। घाटों की सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्रा, गोला कोतवाल अंबर सिंह, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, लवकुश अवस्थी, रविन्द्र कटियार सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button