थाना नकुड़ पुलिस ने दो अभियुक्त दबोचा एक चोरी की बाइक सहित दूसरा तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार..

थाना नकुड़ पुलिस ने दो अभियुक्त दबोचा एक चोरी की बाइक सहित दूसरा तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार..
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना नकुड़ पुलिस टीम ने छिनैती की घटना में वांछित 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल चोरी की बिना नंबर प्लेट व छीने गए 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व मे मुखबिर की निशांदेही पर वांछित अभियुक्त कार्तिक पुत्र अमित निवासी ग्राम छोटी छापुर को ग्राम नया गांव रोड पर गोरखनाथ मढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्ज़े से छीने गए 700 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट बरामद हुई, जिसे अभियुक्त ने करीब 06 माह पहले नकुड़ से चोरी करना बताया। अभियुक्त कार्तिक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध चिलकाना, गंगोह व नकुड़ थानों में करीब 09 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध, उ.नि. रणवीर सिंह, का. विकास कुमार, का. विवेक कुमार व का. विष्णु कुमार शामिल रहे।
वहीं थाना नकुड़ पुलिस ने शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त साहिब पुत्र रिजवान निवासी मौहल्ला मुंशीपुरा कस्बा व थाना नकुड़ को पदम नगली से नकुड़ की तरफ आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध, उ.नि. रणवीर सिंह, हे.का. टुंकिल व हे.का. नितिन कुमार शामिल रहे।



