#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महोला चौकी के दो सिपाहियों पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

महोला चौकी के दो सिपाहियों पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र की महोला चौकी के अंतर्गत ग्राम महोला निवासी एक युवक ने चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, वह मंदिर पर लेटा हुआ था। वहां से घर जाते समय रास्ते में दोनों सिपाहियों ने उसे रोक लिया और बिना किसी वजह के उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और पीड़ित का हाल जाना। उन्होंने सीओ सिटी को मौके पर बुलाकर मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button