कटघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,2000 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

कटघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,2000 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कटघर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद की हैं, जिनमें कुल 2000 शीशियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।दरअसल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर अपराधियों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 नवंबर को थाना कटघर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कल्याणपुर अंडरपास के पास एक वाहन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप ले जाई जा रही है।
बीओ,,सूचना मिलते ही थाना कटघर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 20 पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में CODECTUS TR (TRIPROLIDINE,HYDROCHLORIDE CODEINE
PHOSPHATE SYRUP की कुल 2000 शीशियां मिलीं।पुलिस ने मौके से फैम पुत्र फुरकान निवासी गली नंबर 08, करुला, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद प्रतिबंधित सिरप और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आसिफ और नवाज के नाम भी बताए हैं। पूछताछ में प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े कई अहम पहलुओं की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
वीओ,, २,,फिलहाल थाना कटघर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना कटघर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, औषधि निरीक्षक उषा कुमार भारती और उपनिरीक्षक पारस चौधरी की अहम भूमिका रही।
बाईट,, रणविजय सिंह एसपी सिटी मुरादाबाद





