थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से 09 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद….

थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से 09 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद….
संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 09 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का रसीला संतरा मसालेदार बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कुतुबशेर संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 नवंबर को मानकमऊ से अभियुक्त तालिब पुत्र तसदुक निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे संतोष कुमार त्यागी, उ.नि. कुलवंत सिंह मलिक व का. राजन शामिल रहे।



