#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

रोजगार मेले में 312 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में 312 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

21 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग

रायबरेली- 05 नवम्बर 2026
          उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज के परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 21 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 976 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से लगभग 312 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा प्राथमिक रूप से चयन किया गया। शेष कुछ कंपनियों के चयन परिणाम अभी लंबित हैं।
          रोजगार मेले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, विधानसभा सरेनी मा० धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मेले में आए नियोजकों एवं अभ्यर्थियों से संवाद किया। इसके उपरांत उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
          मेले में महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, अमॉस स्किल वेंचर्स प्रा० लि०, जे०के० टायर, अम्बर इंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स सहित कुल 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
          इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ० दिनकर कुमार, प्रबंधक डॉ० ब्रह्मप्रकाश सिंह एवं बैसवारा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो० पुष्पा बरनवाल ने मेले में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों, नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
          कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मीना मंच, बेसिक शिक्षा विभाग, रायबरेली एस०एस० पाण्डेय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय ने किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन राजीव सिंह तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के जितेन्द्र सिंह कनौजिया, गुलरेज सुहेल, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार, मो० जमीर, तनीषा श्रीवास्तव, सोनानी सोनकर, विजय कुमार, सुरेश चन्द्र, रामेन्द्र कुमार एवं महेन्द्र कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button