2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा,

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा,
संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
’नगर विधानसभा की बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, पार्षदों के साथ भी किया संवादय 5 नवंबर को गाजियाबाद पदयात्रा में सहभागिता की तैयारी’
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज सर्किट हाउस सभागार में भाजपा महानगर की नगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर प्रभारी अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं नगर विधानसभा प्रभारी राजीव गर्ग ने आगामी संगठनात्मक अभियानों, पार्टी की गतिविधियों तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में 5 नवंबर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पार्षदों के साथ भी संवाद कर महानगर क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने पर बल दिया गया।



