जयपुरिया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, मिठाई व शुभकामना कार्ड भेंट कर जताया आभार….

जयपुरिया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, मिठाई व शुभकामना कार्ड भेंट कर जताया आभार….
संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बच्चों द्वारा एक सराहनीय एवं भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों के निःस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण एवं समाज की सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को मिठाई एवं स्वयं बनाए गए शुभकामना कार्ड वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बच्चों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर को भी उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी बच्चों को मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा बच्चों के इस स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय पहल की सराहना की गई। इस कार्यक्रम ने पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास, सम्मान एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। बच्चों का यह स्नेह और सम्मान पुलिसकर्मियों के सेवा भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, कार्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



